• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम बेटा मुरादपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

ByTen News One Desk

Jul 12, 2025
445 Views

ग्राम बेटा मुरादपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस



टेन न्यूज़ !! १२ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


थाना क्षेत्र के ग्राम बेटा मुरादपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पीड़ित पिता मंगली की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उनका बेटा किशन शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर एक पकड़ (लोहे की संरचना) के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान पकड़ से सटी हाईटेंशन लाइन से अचानक करंट फैल गया और किशन उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से किशन बुरी तरह झुलस गया।

परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में पकड़ कैसे आई, इसकी भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!