बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

सावन में मीट बिक्री पर विहिप का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

By Ten News One Desk

Published on:

331 Views

सावन में मीट बिक्री पर विहिप का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज़ !! १९ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

सावन माह में नगर क्षेत्र में मीट की दुकानों के संचालन को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को नगर अध्यक्ष रिशु गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना कटरा पहुंचकर थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल को ज्ञापन सौंपा और नगर में चल रही मीट दुकानों व रेस्टोरेंट्स पर रोक लगाने की मांग की।

विहिप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासनादेश के बावजूद सावन जैसे पवित्र माह में मीट की दुकानें और होटल खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिससे कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

नगर अध्यक्ष रिशु गुप्ता ने कहा, “शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नगर प्रशासन की निष्क्रियता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो विहिप को आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ेगा।”

संगठन के सहजिला मंत्री पप्पू शर्मा ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार शिकायतें देने के बाद भी प्रशासन केवल औपचारिक कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रहा है, जिससे कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर मंत्री सौरभ गुप्ता, धीरज गुप्ता, नितिन गुप्ता, यश गुप्ता, लालू राठौर, अजय राठौर, विवेक सक्सेना, हिमांशु गुप्ता और अनुराग गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment