• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एडीएम के आश्वासन पर सरकारी अस्पताल कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

ByTen News One Desk

Jul 19, 2025
175 Views

एडीएम के आश्वासन पर सरकारी अस्पताल कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल



टेन न्यूज़ !! १९ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।


नगर के सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन कर्मी के साथ मारपीट की घटना के विरोध में हड़ताल पर बैठे अस्पतालकर्मियों ने एडीएम वित्त अरविंद कुमार के आश्वासन पर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। एडीएम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से संवाद किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

घटना के अनुसार, अस्पताल में तैनात वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी सुशील शर्मा के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारी और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। इस घटना से आक्रोशित होकर सभी अस्पतालकर्मी अस्पताल परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

पीड़ित कर्मी ने हमलावरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन कर्मचारियों का आरोप था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और केवल जांच का आश्वासन दे रही है।

हड़ताल की सूचना मिलते ही एडीएम (वित्त) अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच व आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के भरोसे के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और पुनः कार्य पर लौट आए।

अस्पताल प्रशासन ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!