बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

By Ten News One Desk

Published on:

602 Views

बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

टेन न्यूज़ !! २६ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

गांव बेहटा मुरादपुर की साप्ताहिक बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गांव कोठा खेतल निवासी शकील अहमद पर चाकुओं से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शकील को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शकील अहमद मंगलवार शाम सब्जी खरीदने के लिए बेहटा मुरादपुर साप्ताहिक बाजार गया था। इस दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर गांव के ही निवासी भाई लाल और छदम्मी लाल से उसकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अचानक चाकू निकालकर शकील पर हमला बोल दिया। शकील लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment