• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नहर के पानी में उतरता मिला वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी सगे भाई-भाभी के साथ रह रहा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Jul 28, 2025
474 Views

नहर के पानी में उतरता मिला वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी सगे भाई-भाभी के साथ रह रहा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी



टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर निवासी 68 वर्षीय विश्राम का शव सोमवार सुबह गांव के पास नहर में तैरता मिला। सुबह 8 बजे अपने घर से खेत पर गए थे विश्राम की लाश करीब साढ़े 9 30 बजे नहर में उतराती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और, ग्राम प्रधान सुखपाल एवं ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

मृतक विश्राम अविवाहित था और अपने भाई सबराम व भाभी के साथ ही रहता था। परिवार की माली हालत भी सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!