• Fri. Jul 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ ने बरपाया कहर,  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

ByTen News One Desk

Aug 3, 2025
299 Views

हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ ने बरपाया कहर,  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री



टेन न्यूज़ !! ०३ अगस्त २०२५ !! डेस्क रिपोर्ट


यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी में आई बाढ़ ने जमकर कहर बर पाया है। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण और बाढ़ पीड़ितों से मिलने आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस परेड ग्राउंड हमीरपुर पहुंचे। जहां से कार द्वारा शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा पहुंचे।

महाविद्यालय को बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है यहां पर सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के रुकने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्थाएं जांची और उनसे बातचीत कर शासन द्वारा बाढ़ के दौरान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। बाढ़ राहत शिविर में लगे कैंप में बाढ़ पीड़ितों को जल शक्ति मंत्री ने राहत सामग्री बाटी।

इस दौरान बाढ़ राहत शिविर में रुके लोगों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा की गई। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्थाएं करने में लगा है। निरीक्षण के जल शक्ति मंत्री हेलीकॉप्टर से पड़ोसी जनपद जालौन चले गए।

हमीरपुर जिले की यमुना और बेतवा नदी खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर तक बह रही थी बाढ़ का 1 मीटर जलस्तर कम होने के बाद क्षेत्र के लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। जिसको लेकर आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उन्हें राहत सामग्री बांटने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर पहुंचे हैं ।

BYTE – स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!