• Fri. Jul 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फीलनगर में चोरों की अफवाह से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने की फायरिंग, रात कटी जाग कर, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की होगी सख्त कार्यवाही

ByTen News One Desk

Aug 3, 2025
630 Views

फीलनगर में चोरों की अफवाह से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने की फायरिंग, रात कटी जाग कर, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की होगी सख्त कार्यवाही



टेन न्यूज़ !! ०३ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर


गांव फीलनगर में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार अज्ञात लोगों को चोर समझकर अफवाह फैला दी गई। रात करीब 11 बजे किसी ने यह सूचना फैलाई कि गांव में चोर घुस आए हैं। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए और अफरा-तफरी के बीच फायरिंग तक की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में ड्रोन उड़ने और संदिग्ध लोगों के देखे जाने की घटनाओं के कारण लोग पहले से ही दहशत में थे।

इसी तरह की एक और घटना कटरा क्षेत्र के ईदगाह के सामने मोहल्ला कोरियांन,में रात करीब 12 बजे पांच अज्ञात युवक देखे गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें चोर समझकर पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल की ओर भाग निकले। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई सूचना न फैलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!