• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कब्रिस्तान के पास युवक पर डंडे से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

ByTen News One Desk

Aug 10, 2025
248 Views

कब्रिस्तान के पास युवक पर डंडे से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर



पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी


टेन न्यूज़ !! १० अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।


कस्बे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान के पास एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया। वारदात इतनी अचानक और तेज थी कि युवक संभल भी नहीं पाया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ताहब्बरगंज निवासी जितेंद्र कुमार शनिवार दोपहर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए चौराहे स्थित इंडेन ऑयल पेट्रोल पंप पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वह पास स्थित कब्रिस्तान के किनारे बाइक खड़ी कर पेशाब करने लगे। तभी अचानक पीछे से एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से जितेंद्र कुमार बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर घायल को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जितेंद्र को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट और हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!