• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में एआरटीओ का डग्गामार वाहनों पर बड़ा एक्शन, 47 वाहन पकड़े गए, 2 ईको वैन सीज, 5 बसों समेत दर्जनों पर चालान

ByTen News One Desk

Aug 13, 2025
286 Views

शाहजहांपुर में एआरटीओ का डग्गामार वाहनों पर बड़ा एक्शन, 47 वाहन पकड़े गए, 2 ईको वैन सीज, 5 बसों समेत दर्जनों पर चालान



टेन न्यूज़ !! १३ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।


जिले में अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने बरेली मोड़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यात्री वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान 2 ईको वैन को मौके पर सीज कर दिया गया, जबकि 5 बसों समेत कुल 47 वाहनों के चालान किए गए। इन पर ओवरलोडिंग, वैध परमिट न होने, फिटनेस व इंश्योरेंस की कमी और अन्य नियम उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए।

एआरटीओ का सख्त संदेश
एआरटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना परमिट, फिटनेस और मानक सुरक्षा उपायों के चलने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वे केवल शासन द्वारा पंजीकृत और अधिकृत वाहनों से ही यात्रा करें, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
अभियान के दौरान कई वाहनों में यात्रियों को ठूस-ठूस कर बिठाया गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। टीम ने मौके पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के नियमों के बारे में भी जागरूक किया और डग्गामार वाहनों से बचने की सलाह दी।

एआरटीओ ने यह भी कहा कि ऐसे वाहन चालक जो बार-बार नियम तोड़ते हैं, उनके लाइसेंस और परमिट निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!