• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में किया गया तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Aug 14, 2025
247 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में किया गया तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन



टेन न्यूज़ !! १४ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना@तिलहर/शाहजहांपुर


नगर क्षेत्र में किया गया तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ नगर क्षेत्र में घूमकर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया

इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा निकाली गई जिसमें पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तिरंगा यात्रा के दौरान “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया यात्रा का उद्देश्य जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना जागृत करना रहा,,,

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे देश, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है इस अभियान के माध्यम से हम न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाना चाहते हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना चाहते हैं,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!