बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

कटरा में तेज़ रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

By Ten News One Desk

Published on:

572 Views

कटरा में तेज़ रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, तिलहर के मीरपुर माफी गांव निवासी अमन सिंह (24) पुत्र नन्हे अपने दोस्तों के साथ हुलासनगला गांव स्थित फूफा महिपाल के घर दावत में शामिल होने आया था। रात करीब 11 बजे तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुलासनगला पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे गुसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही अमन की मौत हो गई, जबकि उसके साथी सौरभ पुत्र आदेश और अमित सिंह पुत्र सोरन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कटरा सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया।

मृतक अमन एक निजी मेडिकल कॉलेज में रसोइए का काम करता था। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने और गति पर नियंत्रण के कड़े इंतज़ाम करने की मांग की है।

वहीं परिजनों की सूचना के मुताबिक शौरभ पुत्र आदेश की भी इलाज के दौरान शनिवार को दोपहर बाद मौत हो गयी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment