• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत सहिल्लापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

ByTen News One Desk

Aug 23, 2025
204 Views

ग्राम पंचायत सहिल्लापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी



टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


कन्नौज जनपद के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सहिल्लापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंचायत सचिव सुधीर दुबे ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं—वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और कुष्ठ रोग पेंशन—की जानकारी दी।

चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ भी रखीं। महिलाओं ने पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि गांव में बनी पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को पंजीरी का वितरण भी किया गया।

ग्राम चौपाल में कई ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!