गौवंश मौतों पर आक्रोश, लखनऊ तक पैदल मार्च
प्रशासन ने दिया 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। रिपोर्ट : पप्पू अंसारी
लोकेशं : शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में गौवंश की लगातार हो रही मौतों और थाना प्रभारी पर अभद्रता के आरोपों के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने कटरा से लखनऊ तक पैदल मार्च शुरू किया। मार्च का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा और महामंत्री राजेश अवस्थी कर रहे हैं।
तिलहर बाईपास पर पहुँचे मार्च को सीओ प्रयांक जैन और अन्य अधिकारियों ने रोका और ज्ञापन लेकर 7 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि संघ पदाधिकारियों ने कहा कि “सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और गौवंश सुरक्षा के ठोस कदम उठाने होंगे।”
प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी और राष्ट्रीय महामंत्री यशवंत शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो आंदोलन प्रदेशभर में तेज़ किया जाएगा।
लखनऊ पहुँचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का संकल्प लेकर निकला यह पैदल मार्च रास्ते में जगह-जगह समर्थकों से जुड़ता जा रहा है और “गौ माता की जय” के नारे गूंज रहे हैं। टेन न्यूज़ के लिय शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट






