• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में 28 से 30 अगस्त तक हज़रत जलाली शाह रहमतुल्लाह अहले का सालाना उर्स

ByTen News One Desk

Aug 23, 2025
272 Views

मीरानपुर कटरा में 28 से 30 अगस्त तक हज़रत जलाली शाह रहमतुल्लाह अहले का सालाना उर्स



दरगाह परिसर रोशनी और सजावट से जगमगाया, हजारों जायरीन के पहुंचने की उम्मीद


टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। रिपोर्ट : पप्पू अंसारी
लोकेश : शाहजहांपुर


जनपद शाहजहांपुर के नगर कटरा कस्बे की प्राचीन और आस्था की प्रतीक दरगाह हज़रत सैय्यद जलाली शाह रहमतुल्लाह अहले का सालाना उर्स इस माह 28 अगस्त से 30 अगस्त तक बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा।
दरगाह परिसर और कस्बे के मुख्य मार्गों को सजाने-संवारने का काम ज़ोर-शोर से चल रहा है।

उर्स की शुरुआत 28 अगस्त को मिलादुन्नबी से होगी, जिसमें उलेमा-ए-कराम हज़रत की शिक्षाओं और उनके संदेश पर रौशनी डालेंगे। 29 अगस्त की रात सूफियाना कलाम और देशभर के मशहूर कव्वालों की कव्वाली महफिल से दरगाह परिसर गूंज उठेगा। वहीं, 30 अगस्त को कुल शरीफ के बाद दुआओं और अमन-चैन की कामनाओं के साथ उर्स का समापन होगा।

उर्स कमेटी अध्यक्ष यूनुस अली खां, रज़ाक खां, अशफाक खां और बसीर अहमद खां ने बताया कि उर्स में कस्बे के साथ-साथ आसपास के जिलों और अन्य प्रदेशों से भी हजारों जायरीन पहुंचेंगे। उन्होंने नगरवासियों से भाईचारे और अमन-शांति के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

दरगाह परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सज चुका है। गली-मोहल्लों में चहल-पहल बढ़ गई है। उर्स के मौके पर लगने वाले मेले का बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बार का उर्स एक बार फिर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की मिसाल पेश करेगा। टेन न्यूज़ केर लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!