• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा मधपुरी गांव में करणी सेना की मासिक बैठक संपन्न हुई

ByTen News One Desk

Aug 25, 2025
274 Views

शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा मधपुरी गांव में करणी सेना की मासिक बैठक संपन्न हुई



टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा मधपुरी गांव में करणी सेना की मासिक बैठक संपन्न हुई । जिसमें समस्त जिला की टीम ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह ने कहा करणी सेना किसी परिचय का मोहताज नहीं है करणी सेना सभी बर्गो के गरीब शोषण पीड़ितों की मदद के लिए तैयार रहती है।
जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने ग्रामीणो से अपील की कि बड़े-बड़े मंचों से सिर्फ बोलने से देश को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा नहीं होने वाला इसके लिए हमें जमीन पर काम करना होगा

इसके लिए हमें पहले अपने परिवार को मजबूत करना होगा तब गांव से जिला और प्रदेश शक्तिशाली होगा तब कहीं देश को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा होगा रवि सिंह चौहान की मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष युवाशक्ति, राधेश्याम सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष कटरा युवा शक्ति, व गौरव दीक्षित को जिला मंत्री का कार्यभार सौंपा तत्पश्चात कार्यकर्ताओ ने रवि सिंह चौहान को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बरेली मण्डल अध्यक्ष डाक्टर यशपाल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मंडल महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर जगबीर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह राठौड़, युवा संगठन महामंत्री सचिन सिंह, भोले सिंह मंत्री, दिलीप सिंह, जिला मंत्री सचिन शुक्ला, नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा, सह आईटी सेल प्रभारी विजयभान सिंह सह मीडिया प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!