तिलहर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार![]()
टेन न्यूज ।। 09 नवम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर। अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहल्ला उम्मरपुर निवासी वसीम पुत्र बशीर अहमद (38 वर्ष) और बशीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद (65 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों को 5 नवंबर को सुबह करीब 11:10 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध वाद संख्या 1312/22 में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक संजीव दुबे और कांस्टेबल शिवराज सिंह शामिल रहे।