• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर अंडर ट्रेनिंग सीओ आकृति पटेल की सख्त बैठक

ByTen News One Desk

Aug 26, 2025
612 Views

मीरानपुर कटरा थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर अंडर ट्रेनिंग सीओ आकृति पटेल की सख्त बैठक



टेन न्यूज़ !! २६ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों और आईजीआरएस से जुड़े मामलों के शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण को लेकर सोमवार को अंडर ट्रेनिंग सीओ आकृति पटेल ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

सीओ ने कहा कि थाने में आने वाला हर पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर आता है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों की एक-एक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

आकृति पटेल ने चेतावनी दी कि लापरवाही या देरी बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण से ही पुलिस की छवि मजबूत होती है।

बैठक के बाद थाने में मौजूद लोगों ने सीओ की तत्परता और सख्ती की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!