• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांगों को लेकर नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ख़ान और सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान ख़ान को ज्ञापन सौंपा

ByTen News One Desk

Aug 26, 2025
611 Views

कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांगों को लेकर नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ख़ान और सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान ख़ान को ज्ञापन सौंपा



टेन न्यूज़ !! २6 अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांगों को लेकर नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ख़ान और सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान ख़ान को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सीएचसी पर फार्मासिस्टों की कमी दूर करने, बिजली व्यवस्था के लिए बड़े जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, एक्स-रे मशीन के संचालन हेतु तकनीशियन की तैनाती और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी गई।

डॉ. इरफान ख़ान और डॉ. फैजान ख़ान ने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं की मांगों को जिला चिकित्सा अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएचसी कटरा को और बेहतर बनाने के लिए पहले से ही प्रशासन को अवगत कराया गया है और आगे भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव शाहनवाज़ ख़ान, ज़िला सचिव अज़ीम अंसारी, नगर अध्यक्ष अच्छन ख़ान, उपाध्यक्ष जैनेंद्र पांडेय, महासचिव आरिफ ख़ान, खुदागंज ब्लॉक अध्यक्ष करार ख़ान समेत फ़िरोज़ अली, फ़िरोज़ ख़ान, अकील मंसूरी, राम मूर्ति, ओमेंद्रपाल, इशाख मोहम्मद, फरहान, मुश्ताक़ ख़ान, मुजाहिद शेख, नदीम ख़ान, अरबाज़ बेग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!