बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

ट्रेनी सीओ आकृति पटेल को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने भेंट की गौ माता की प्रतिमा

By Ten News One Desk

Published on:

305 Views

ट्रेनी सीओ आकृति पटेल को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने भेंट की गौ माता की प्रतिमा

टेन न्यूज़ !! २७ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, लोकेशन: शाहजहाँपुर

जनपद शाहजहाँपुर के थाना मीरानपुर कटरा में बुधवार को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने ट्रेनी सीओ आकृति पटेल से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने गौ माता की प्रतिमा भेंट स्वरूप देकर उनका सम्मान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने हाईवे पर गोवंश से जुड़े हादसों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के दौरान गोवंश की उपेक्षा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

इस पर सीओ आकृति पटेल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके अधीनस्थों को पहले ही निर्देशित किया गया है कि किसी भी दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को गंभीरता से लेकर सुरक्षित साइड में कराया जाए, ताकि अन्य कोई वाहन हादसे का शिकार न हो।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने ट्रेनी सीओ की संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनसे मिलकर भरोसा हुआ है कि ‘मित्र पुलिस’ की छवि और निखरेगी।

इस मौके पर थानाध्यक्ष जुगल किशोर पाल, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के बरेली मंडल अध्यक्ष विनोद राठौर व एलआईयू उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment