• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोहार चौराहे पर बिजली की लाइन होगी अंडरग्राउंड, सड़क का होगा चौड़ीकरण, डीएम ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और ड्राइंग तैयार करने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Aug 29, 2025
188 Views

लोहार चौराहे पर बिजली की लाइन होगी अंडरग्राउंड, सड़क का होगा चौड़ीकरण, डीएम ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और ड्राइंग तैयार करने के दिए निर्देश



टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को नगर आयुक्त के साथ लोहार चौराहे का निरीक्षण किया और सड़क चौड़ीकरण एवं अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के कार्यों की प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्युत अभियंता को करीब 125 मीटर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र प्रारंभ हो ताकि सड़क चौड़ीकरण में कोई बाधा न आए। साथ ही नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि सड़क चौड़ीकरण हेतु सीमा निर्धारण कर लाल निशान लगाए जाएं और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटने के तुरंत बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम और व्यवस्थित हो सके।

निरीक्षण के उपरांत डीएम ने हॉकी क्लब के पास भी स्थलीय निरीक्षण किया। यहां दुकानों, बरामदे और वाहन पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने सीएनडीएस अभियंता को आवश्यक ड्राइंग तैयार करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!