• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

527 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना काँट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Aug 29, 2025
165 Views

527 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना काँट पुलिस की बड़ी कार्रवाई



टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : पंकज कुमार, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काँट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को 527 ग्राम अफीम के साथ दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को थाना काँट पुलिस टीम ने ददरौल मोड़ से करीब 100 मीटर आगे ग्राम किशुराई की ओर दबिश देकर अभियुक्त फूलसिंह पुत्र रामऔतार (42 वर्ष), निवासी ग्राम कटका, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 527 ग्राम अफीम बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना काँट पर मुकदमा संख्या 396/2025 धारा 8/18 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अफीम उसके गांव के ही रितेश पुत्र राममूर्ति की है, जिसने उसे यह माल बेचने के लिए दिया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार और गौरव तोमर शामिल रहे। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कांट से पंकज कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!