अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

पीलीभीत: थाना न्यूरिया में महिलाओं की सुरक्षा और शांति के लिए बैठक, हेल्पलाइन नंबर जारी

By Ten News One Desk

Published on:

188 Views

पीलीभीत: थाना न्यूरिया में महिलाओं की सुरक्षा और शांति के लिए बैठक, हेल्पलाइन नंबर जारी

टेन न्यूज़ !! २६ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत

जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया में गुरुवार की शाम को मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और शांति व्यवस्था पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी नताशा गोयल ने की। कार्यक्रम में कस्बे के सम्मानित नागरिक और धर्मगुरु भी मौजूद रहे।

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

साइबर सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। बैठक में कहा गया कि मोबाइल गुम होने या किसी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर तुरंत थाना या CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट करें। अनजान स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें और केवल Google Play Store या आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें।

बैठक का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना बताया गया। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment