• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त

ByTen News One Desk

Mar 2, 2026
79 Views

अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त


टेन न्यूज़ !! ०२ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

जनपद के नगर पंचायत अटसू में सब्जी मंडी में 12 दिन धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ, अटसू सब्जी मंडी में कम्पलैक्स मॉल बनाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट बीते 12 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे,

संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत, अजीतमल एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार, सी ओ अजीतमल, ईओ अटसू, एस ओ अजीतमल भारी प्रशासन के साथ अटसू सब्जी मंडी पहुंचे जिसमें एसडीएम, ईओ के द्वारा सब्जी मंडी की जगह हालेपुर रोड पर चिन्हित कर जल्दी सब्जी मंडी के लिए टीनसेट चबूतरा बनाने की जगह निश्चित की गई,

जिसमें पहले सब्जी मन्डी बनाई जायेगी उसके बाद कम्पलैक्स मॉल बनवाया जायेगा अधिकारियो के साथ बैठक बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया, जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर सब्जी मंडी की जगह चिन्हित करके टीन सेट आदि नहीं लगवाई गई तो धरना प्रदर्शन पुनः जारी करने के लिए बाध्य होंगे

धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव, जिला उपाध्यक्ष जीतपाल, सुरेश सिंह, दीपक चौहान, रामकुमार, सुबोध, सुरेश सिंह, दीवान सिंह, लाल सिंह, विश्राम सिंह, जय प्रकाश, प्रदीप सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!