• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में मुन्ना नवादा की फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने घेरा, हाइवे पर मचा हड़कंप, परेशान करने का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Nov 3, 2025
401 Views

कटरा में मुन्ना नवादा की फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने घेरा, हाइवे पर मचा हड़कंप, परेशान करने का लगाया आरोप



टेन न्यूज़ !! ०३ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह @पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


विगत रात करीब 10 बजे मीरानपुर कटरा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बरेली की ओर से लौट रहे कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह नवादा की फॉर्च्यूनर कार को मुशर्रफ खान की पुलिया के पास अचानक कई थानों की पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और मौके पर हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने गाड़ी को रोकने के बाद उसे हाइवे से हटाने और सीज करने की बात कही। इस पर मुन्ना सिंह और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में मुन्ना सिंह ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कार को सीज करने का कारण पूछा, लेकिन पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिसकर्मी केवल इतना कहते रहे कि उन्हें “ऊपर से निर्देश” मिले हैं। लगभग आधे घंटे तक हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस बीच सीओ ज्योति यादव भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। चूंकि वाहन की चाबी मुन्ना सिंह के पास थी, इसलिए कार को तत्काल हटाया नहीं जा सका। बाद में सीओ के निर्देश पर एनएच पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस को वाहन के पास तैनात कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को इसलिए हिरासत में लिया है क्योंकि यह वाहन थाना जैतीपुर क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सोमवार को ही हो सकेगी।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह नवादा ने कहा, हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। यह सब हमारे विरोधियों की साजिश है, ताकि हमारा परिवार पुलिस झंझट में उलझा रहे।”

हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। यह सब हमारे विरोधियों की साजिश है, ताकि हमारा परिवार पुलिस झंझट में उलझा रहे।”

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *