• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
60 Views

तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत


टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पावर हाउस के सामने सुबह लगभग 3 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर बने ब्रेकर के पास एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे आ रही डीसीएम (संख्या यूपी 25 डीटी 2708) का चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और डीसीएम सीधे कंटेनर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में डीसीएम चालक मनोज यादव (निवासी ग्राम मीरापुर, थाना शाहाबाद, जनपद रामपुर) वाहन के केबिन में फंस गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!