• Mon. Apr 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

न्यायालय के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी और सास पर रिपोर्ट दर्ज

ByTen News One Desk

Nov 9, 2025
146 Views

न्यायालय के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी और सास पर रिपोर्ट दर्ज



टेन न्यूज़ ii 09 नवम्बर 2025 ii रिपोर्टर : पंकज कुमार
लोकेशन : कांट (शाहजहांपुर)


कांट थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी चंद्रवती ने बताया कि उसके पुत्र रवि कुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कंचन प्रजापति निवासी हुसैनपुरा चौक, कोतवाली शाहजहांपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहू कंचन आए दिन उसके बेटे से विवाद करती थी। पारिवारिक तनाव बढ़ने पर परिजनों ने उसे अलग कमरे में रहने की व्यवस्था कर दी थी।

चंद्रवती के अनुसार, एक रात फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके दौरान कंचन ने गुस्से में रवि से कहा — “जाकर मर जाओ।” आरोप है कि इसी बात से आहत होकर रवि ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद कंचन मायके चली गई और वहीं से पैसे व मकान की मांग करने लगी। पीड़िता ने बताया कि बाद में कंचन ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

चंद्रवती ने इस मामले में बहू कंचन और उसकी मां सावित्री देवी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर अब कांट पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *