• Mon. Oct 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मदरसा नुरुल हुदा में 247 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 33 बच्चे चश्मे के लिए चिन्हित

ByTen News One Desk

Oct 5, 2026
2 Views

मदरसा नुरुल हुदा में 247 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 33 बच्चे चश्मे के लिए चिन्हित


टेन न्यूज़ ।। 05 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना @डेस्क

शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मदरसे के कुल 247 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान 33 बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर पाई गई। इन बच्चों को आवश्यक उपचार और चश्मे के लिए चिन्हित किया गया। वहीं, 8 बच्चों में कान, त्वचा और दांतों से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं। इन बच्चों को बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया तथा आवश्यक कार्ड बनाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. आराधना पाठक, डॉ. मोहम्मद यूसुफ, आरती गौतम (फार्मासिस्ट) और डॉ. कुलदीप जोशी (नेत्र परीक्षण अधिकारी) शामिल रहे। टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

मदरसा प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। समय रहते स्वास्थ्य समस्या की पहचान होने पर उसका उचित उपचार कराया जा सकता है।

शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!