अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

संभल से बड़ी खबर: नकली पुलिसकर्मी बना ठग, कबाड़ी से मांगी रंगदारी, भीड़ ने पकड़ा तो खुला भेद

By Ten News One Desk

Published on:

124 Views

संभल से बड़ी खबर: नकली पुलिसकर्मी बना ठग, कबाड़ी से मांगी रंगदारी, भीड़ ने पकड़ा तो खुला भेद

टेन न्यूज़ ।। 09 नवंबर 2025 ।। डेस्क न्यूज, संभल।

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में पुलिस की वर्दी पहनकर रंगदारी मांगने पहुंचे एक नकली पुलिसकर्मी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति वर्दी पहनकर कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा और खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाने लगा। आरोपी ने कबाड़ी से अवैध वसूली की कोशिश की और पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास किया।

कबाड़ी को जब शक हुआ तो उसने स्थानीय लोगों को बुला लिया। मौके पर भीड़ जुटते ही युवक की पोल खुल गई। जांच में सामने आया कि आरोपी की वर्दी और पिस्टल दोनों ही नकली थीं। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी, धमकी देने और धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि उसने वर्दी और नकली पिस्टल कहां से हासिल की और क्या वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी पुलिसकर्मियों से सतर्क रहें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!