• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया जागरूकता अभियान

ByTen News One Desk

Nov 10, 2025
234 Views

यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया जागरूकता अभियान



चालकों, परिचालकों व यात्रियों को दिए सड़क सुरक्षा के अहम संदेश


टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, कन्नौज


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी और उपनिरीक्षक आफाक खां द्वारा शनिवार को कन्नौज रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान रोडवेज बसों के चालकों, परिचालकों और यात्रियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी को सड़क पर गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों में जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए
इस पहल की वहां मौजूद लोगों और यात्रियों ने सराहना की और पुलिस के इस प्रयास को सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!