प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली मिक्सर मशीन में गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों का हंगामा कोहरे में कोहराम: खैरपुर चौराहे पर धान से लदे दो ट्रक पलटे, हाईवे पर घंटों अफरा-तफरी तेज़ रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल दिल्ली में 11 ज़िले नही अब 13 ज़िले होंगे, कैबिनेट ने किया पुनर्गठित, दिल्ली वासियों को कैसे मिलेगा फायदा
---Advertisement---

प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

By Ten News One Desk

Published on:

58 Views

प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को पुष्प देकर सम्मानित किया और यातायात नियमों के प्रति लापरवाही करने वाले लोगों को केले देते हुए निवेदन किया कि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होने से पूर्व सजग हो जाइए, उसके बाद आपके अपने हॉस्पिटल में केले लेकर ही मिलने आयेंगे। इसलिए अब और लापरवाही न करें, बल्कि यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही कर विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लगभग 300 वाहनों के चालान किए हैं। जबकि ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगभग 30 ई-रिक्शा के चालान किए और 02 ई-रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा किया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment