• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी से टकराई बाइक, बाल-बाल बचा युवक

ByTen News One Desk

Nov 10, 2025
201 Views

रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी से टकराई बाइक, बाल-बाल बचा युवक



बाइक के परखच्चे उड़ाए, RPF ने मलबा किया कब्जे में


टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, रिपोर्ट: तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर (शाहजहांपुर)। बीती रत 9 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन के पास डभौरा क्रॉसिंग पर एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बाइक सवार युवक की जान मालगाड़ी की टक्कर से बाल-बाल बच गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना गेटमैन की अनुमति के रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक डाउन लाइन पर तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक छोड़ दी और किनारे भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।

मालगाड़ी की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए, और उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। सूचना पर पहुंची RPF टीम ने घटनास्थल से बाइक के अवशेष एकत्र कर कब्जे में ले लिए

गनीमत रही कि युवक ट्रेन की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे फाटक पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *