• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर : पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड में ली सलामी, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Nov 21, 2025
104 Views

शाहजहाँपुर : पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड में ली सलामी, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश



टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद की पुलिस व्यवस्था को मजबूत एवं अनुशासित बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में सम्मिलित होकर परेड की सलामी ली। दिनांक 21 नवंबर 2025 को आयोजित परेड के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला आरक्षियों को आवश्यक प्रशिक्षण संबंधी दिशानिर्देश भी प्रदान किए।

परेड की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का व्यवहार और आचरण पुलिस विभाग की छवि का दर्पण होता है। इसलिए हर परिस्थिति में अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने परेड में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण कर डायल 112 कंट्रोल रूम, जीडी कार्यालय, हथियारागार, बैरकों एवं सुपर–22 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिस्पांस टाइम, अभिलेखों की व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

साप्ताहिक अर्दली रूम में एसपी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने संदेश देते हुए कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हर पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म शाहजहाँपुर पुलिस की पहचान है।”

शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!