• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

ByTen News One Desk

Nov 24, 2025
114 Views

वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।


तिलहर नगर के वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकारों के संरक्षक और हमेशा साथ देने वाले मसीहा कहे जाने वाले पंडित दयाशंकर शर्मा का आज सुबह लगभग 10 बजे दुखद निधन हो गया। वे लगभग 81 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुबह अचानक सांस लेने में कठिनाई होने पर उनके बेटे विवेक शर्मा ‘अंशु’ (पत्रकार) उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पंडित दयाशंकर शर्मा लंबे समय तक कई समाचार पत्र संस्थानों में अपनी सेवाएँ देते रहे। उनकी सादगी, सरलता और पत्रकार साथियों के प्रति समर्पण ने उन्हें सभी का सम्मान दिलाया। वे युवा पत्रकारों के मार्गदर्शक और वरिष्ठ साथियों के लिए प्रेरणा थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में गहरा शोक व्याप्त हो गया। पत्रकार, जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक और उनके चाहने वाले इस दुखद सूचना से स्तब्ध हैं।

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे, शमशान भूमि दोदराजपुर में किया जाएगा।

हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति शांति शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!