• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मझोला के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा राहत कैम्प का आयोजन

ByTen News One Desk

Dec 19, 2025
92 Views

मझोला के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा राहत कैम्प का आयोजन



टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत, जनपद पीलीभीत के मझोला क्षेत्र के ग्राम भंडारा में बिजली विभाग द्वारा विद्युत बिल राहत कैंप का आयोजन किया गया।

बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के अंतर्गत आयोजित इस कैंप में “पहले आए, ज्यादा लाभ पाए” योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत माफी और मूलधन के भुगतान में भारी छूट दी गई।

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मझोला के अवर अभियंता हर्देश प्रजापति ने अपनी टीम के साथ कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और मौके पर ही बिलों का भुगतान किया।

अवर अभियंता हर्देश प्रजापति ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन चरणों में भुगतान की सुविधा है। प्रथम चरण में मूलधन पर 25 प्रतिशत, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

यह योजना सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू है और 1 दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

कैंप में राधे कश्यप, मुकेश श्रीवास्तव, प्रेमशंकर, देवकीनंदन खत्री, ओमप्रकाश, गोकिल, रामअवतार, अभय श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, पन्नालाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!