• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मंडी सचिव ने निजी खर्च से बांटे पल्लेदारों को कम्बल

ByTen News One Desk

Dec 18, 2025
73 Views

मंडी सचिव ने निजी खर्च से बांटे पल्लेदारों को कम्बल



टेन न्यूज़ !! १८ दिसम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर नवीन मंडी स्थल के सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़ती ठिठुरन के चलते पल्लेदारों को कम्बल वितरण किया । कम्बल पाकर पल्लेदारों के चेहरे खिल उठे । अपरान्ह चार बजे मंडी सचिव ने व्यापारियों के सानिध्य में पल्लेदारों को कम्बल वितरण किए । 22 जरूरतमंदों को कम्बल मिलने के बाद कुछ लोग और आ गए । श्री सिंह ने बताया कि और कम्बल मंगबर बचे लोगों को भेंट किए जाएंगे ।
इस दौरान आढ़ती दिनेश कुमार गुप्ता , संजय ओमर समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!