कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

By Ten News One Desk

Published on:

49 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़
लोकेशन : शाहजहांपुर, शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कटों को प्रभावी ढंग से बंद कराया जाए तथा इन्हें तोड़ने या हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सड़कों पर आवश्यकतानुसार पट्टी, संकेतक, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड और ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए ताकि कोहरे के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग की लापरवाही से दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा नियमों की नियमित घोषणा, नगरिया मोड़ की हाई मास्ट लाइट को तत्काल ठीक कराने, नेशनल हाईवे की सभी लाइटें रात्रि में चालू रखने तथा गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए गए।

बिना नंबर प्लेट व रिफ्लेक्टर रहित डंपरों पर रोक लगाने, सड़कों के किनारे झाड़ियां साफ कराने और नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए।

इमरजेंसी केयर से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!