जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए एग एवं चिकिन कार्ट मीरानपुर कटरा में बकाया बिजली बिल पर सख्त कार्रवाई, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन तिलहर में महिला कर्मियों से मनचलो ने की बदसलूकी, हिरासत में लिए गए तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित
---Advertisement---

विदेश में नौकरी के सपने ने किया बर्बाद, 1.40 लाख की ठगी का शिकार हुआ युवक

By Ten News One Desk

Published on:

26 Views

विदेश में नौकरी के सपने ने किया बर्बाद, 1.40 लाख की ठगी का शिकार हुआ युवक

टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii  रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो : रायबरेली

एंकर : रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है, जहां क्लीनर की नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए।

पीड़ित युवक शाबान, निवासी संदी नागिन गांव, को डिघिया बाजार के रहने वाले शिव शंकर और उसके बेटे आशीष शर्मा ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

शाबान ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर फोन-पे के जरिए आरोपियों को रकम दी। आरोप है कि एम्प्लॉयमेंट वीजा के बजाय उसे सप्लायर वीजा थमा दिया गया।

सऊदी पहुंचने पर उससे क्लीनर की जगह भारी मजदूरी कराई गई और विरोध करने पर तीन दिन में भारत वापस भेज दिया गया। अब कर्ज और बेरोजगारी से परेशान शाबान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment