• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: इंस्टाग्राम का प्यार, निकाह के बाद तकरार; पति को बचाने SP दफ्तर पहुंची पत्नी

ByTen News One Desk

Dec 19, 2025
84 Views

रायबरेली: इंस्टाग्राम का प्यार, निकाह के बाद तकरार; पति को बचाने SP दफ्तर पहुंची पत्नी



टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii स्थान : रायबरेली, रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो


एंकर :
रायबरेली में सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार अब पारिवारिक विवाद में बदल गया है।

मामला डीह थाना क्षेत्र का है, जहां उत्तराखंड की रहने वाली युवती रिफा ने रायबरेली के बहरिया गांव निवासी मो. इरफान से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद निकाह किया। दोनों पिछले दो साल से संपर्क में थे और बालिग होने के चलते अपनी मर्जी से शादी कर ली।

निकाह के बाद रिफा के मायके वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उसके परिजन अब उसके शौहर और ससुराल वालों को धमका रहे हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं।

इसी डर के चलते रिफा अपने पति को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सुरक्षा की मांग की।

रिफा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वे दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। टेन न्यूज के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!