• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पंचायत में बंदर पकड़ो अभियान चलाया 55 बंदर पकड़े

ByTen News One Desk

Dec 20, 2025
89 Views

नगर पंचायत में बंदर पकड़ो अभियान चलाया 55 बंदर पकड़े


टेन न्यूज ।। 20 दिसम्बर 2025 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। जनपद में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिकों को राहत देने के लिए नगर पंचायत फफूंद ने बंदर पकड़ो अभियान शुरूआत किया है। अभियान के पहले दिन थाना परिसर व आसपास के इलाकों से 55 बंदरों को पकड़ा गया है।

कस्बे में छह माह के अंदर बंदरों के हमलों में 20 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। रात में बंदर सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं।

जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कस्बे के मुख्य बाजार, पक्का तालाब, थाना परिसर व अन्य व्यस्त क्षेत्रों में बंदरों के झुंड का जमावड़ा रहता है।

मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया टीम ने 55 बंदरों को पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।

अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!