• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में महिला बीएलओ की बांका से काटकर निर्मम हत्या से मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Dec 20, 2025
76 Views

रायबरेली में महिला बीएलओ की बांका से काटकर निर्मम हत्या से मचा कोहराम


टेन न्यूज ।। 20 दिसम्बर 2025 ।। रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

लालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला का खून से लथपथ शव उसके घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना जगतपुर भिचकौरा गांव की है, जहां की बीएलओ महिला सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की क्रूरता का पता चलता है।

मृतका का पति राजेन्द्र जो कि नौकरी करते हैं, जिसके कारण महिला घर पर 3 बच्चो के साथ अकेली रहती थी।

हालांकि लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!