• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वन स्टॉप सेंटर वा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098की टीम के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन

ByTen News One Desk

Dec 21, 2025
50 Views

वन स्टॉप सेंटर वा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098की टीम के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन



टेन न्यूज़ !! २१ दिसम्बर २०२५ !! अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर


जनपद हमीरपुर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के आदेश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 20.12.2025 को वन स्टॉप सेंटर वा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098की टीम के द्वारा तहसील राठ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,जनपद हमीरपुर में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 वा गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। बालिकाओं के मध्य कला वा निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, वा तृतीय आई बालिकाओं को, जिला प्रोबेशन अधिकारी, राजीव कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया,विभाग द्वारा संचालित टॉल फ्री नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता 112 , वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से तबस्सुम परवीन,चाइल्ड हेल्पलाइन से,रचना बाजपेई, दीक्षा सिंह, वा लियाकत अली उपस्थित रहे
विशेष सहयोग स्कूल प्रबंधन का रहा।।।

रिपोर्टर_ अभय द्विवेदी
लोकेशन _जिला हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!