Breaking News: तिलहर में युवक टॉवर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, उतारने के लिए किए जा रहे प्रयास औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध•

By Ten News One Desk

Published on:

229 Views

मीरानपुर कटरा में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध

टेन न्यूज़ ii 25 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के नगर मीरानपुर कटरा में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी जोन) भारती त्यागी के निर्देश पर शाहजहांपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में कटरा विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान अर्चना कटारिया ने कहा कि देश की महिलाएं पहले से ही असुरक्षित माहौल में जी रही हैं और जब सज़ायाफ्ता दोषियों को जमानत दी जाती है तो न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने उन्नाव प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि दोषी को राहत मिलना और पीड़ितों पर पुलिसिया कार्रवाई होना महिलाओं के सम्मान पर सीधा प्रहार है।

महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह केवल न्याय का मज़ाक नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ संगठित अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह शासन अपराधियों को संरक्षण देने वाला बन चुका है।

“जब बलात्कारी बचाए जाएं और पीड़िताओं की आवाज़ दबाई जाए, तो यह साफ दर्शाता है कि सत्ता महिलाओं के साथ नहीं है,” वक्ताओं ने कहा।

शक्ति अभियान के तहत महिला कांग्रेस ने ऐलान किया कि जब तक महिलाओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलेगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष सीमा गौतम सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

मीरानपुर कटरा में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कुलदीप सेंगर की जमानत का किया विरोध•

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!