• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत विक्षत शव बरामद, शिनाख्त नही, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ByTen News One Desk

Apr 28, 2024
225 Views

तिलहर रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत विक्षत शव बरामद, शिनाख्त नही, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा



टेन न्यूज़ !! २८ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर रेलवे ट्रैक पर युवक के क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह सवा चार बजे मेमो प्राप्त हुआ ।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक डाउन लाइन के बीच कुआडांडा गांव के सामने एक युवक का चेहरा व वाया हाथ कटा हुआ शव बरामद किया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को मोरचरी में रखवाया गया है। तदोपरांत पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के शरीर पर सफेद लाल चेकदार शर्ट व काली पैंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!