• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी विनोद कुमार ने थाना ठठिया का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jan 3, 2026
79 Views

एसपी विनोद कुमार ने थाना ठठिया का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! ०३ जनवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को थाना ठठिया का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूरदृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया।

एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की भी जांच की और उन्हें सुव्यवस्थित व अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अभिलेख समय पर अपडेट हों और कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के रहने-सहने की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर व्यवस्था और अनुशासित कार्यशैली से ही आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य कार्यप्रणाली में सुधार और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!