नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

रायबरेली: उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) का विस्तार, पूनम सिंह बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष

By Ten News One Desk

Published on:

29 Views

रायबरेली: उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) का विस्तार, पूनम सिंह बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज़ !! ०३ जनवरी २०२५ !! रिपोर्ट : गुफरान खान, लोकेशन : रायबरेली/सदर

रायबरेली जनपद में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा व प्रदेश कार्यकारिणी में कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से पूनम सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति को संगठन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, एसपी सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला सचिव और जिला संगठन मंत्री जैसे पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय आंदोलन करेगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और व्यापारियों को एकजुट कर उनकी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को नई दिशा देने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment