सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा रायबरेली: 250 CCTV कैमरों की मदद से खुली लूट की गुत्थी, महंगे शौक के लिए बने लुटेरे
---Advertisement---

तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम डभौरा में चोरी की बड़ी वारदात, दो खोके काटकर नकदी व कीमती सामान ले उड़े चोर

By Ten News One Desk

Published on:

39 Views

तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम डभौरा में चोरी की बड़ी वारदात, दो खोके काटकर नकदी व कीमती सामान ले उड़े चोर

टेन न्यूज़ !! ०३ जनवरी २०२५ !! क्राइम रिपोर्टर: मोहम्मद कासिम | तिलहर (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डभौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो खोकों को पीछे की साइड से काटकर उनमें रखी हजारों रुपये की नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी का शिकार हुए खोके अहमद हुसैन पुत्र बली अहमद, निवासी रेलवे क्रॉसिंग के पास निगोही रोड तथा किरन प्रजापति पुत्री चेतराम प्रजापति के हैं। सुबह जब खोका स्वामियों ने अपने-अपने खोके खोले तो पीछे से कटे हुए खोके और अंदर से गायब सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया, तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

खबर लिखे जाने तक पीड़ितों द्वारा थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment