नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

दीन दिवस : संकल्प सेवा बना मिसाल 46 वर्षों से चल रही सेवा

By Ten News One Desk

Published on:

39 Views

दीन दिवस : संकल्प सेवा बना मिसाल 46 वर्षों से चल रही सेवा

टेन न्यूज़ !! ०३ जनवरी २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। प्रतिवर्ष 01 जनवरी को मनाया जाने वाला दीन दिवस इस वर्ष 46वें वर्ष में सामाजिक सेवा, त्याग और मानवीय मूल्यों की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया। दीनों की सहायता के उद्देश्य से 31 दिसंबर 1980 से शुरू हुई संकल्प यात्रा आज एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

दीन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वैच्छिक कटौती कर उससे होने वाली बचत को जरूरतमंदों तक पहुंचाना रहा। वर्ष 1980 से 2000 के बीच लिए गए 21 संकल्पों से मासिक 10,599 रुपये तथा वार्षिक 1,26,924 रुपये की बचत सुनिश्चित की गई, जिसे पूर्ण रूप से सेवा कार्यों में लगाया गया।

अभियान के अंतर्गत अब तक 161 कुंतल अनाज वितरण, 38 गरीब बच्चों की शिक्षा में सहायता, 41 निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, 1237 कंबलों का वितरण, 52 किलो देशी घी वितरण एवं 1,46,558 रुपये की नकद सहायता दी जा चुकी है। साथ ही 72 हजार से अधिक लोगों को नशामुक्ति का संकल्प, 3600 से अधिक मरीजों को योग व प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ तथा 4500 से अधिक लोगों को वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया गया।

46 वें दीन दिवस पर अभियान के प्रणेता दिवंगत विजय सिंह भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में 101 दीन-दुखियों को कंबल वितरित कर स्वल्पाहार कराया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य कमलेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन उनके पुत्रों सत्येंद्र यादव व कल्लू यादव के सहयोग से संपन्न हुआ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment