मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरीदपुर दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना
टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट @बरेली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली जनपद के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल जी सरल स्वभाव के, जनसेवा के प्रति समर्पित और क्षेत्र की जनता के सच्चे जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से फरीदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत विधायक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।






