नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

रायबरेली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘चुनौती’ देने वाला वांछित अभियुक्त शोभित गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

17 Views

रायबरेली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘चुनौती’ देने वाला वांछित अभियुक्त शोभित गिरफ्तार

टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii गुफरान खान, सिटी रिपोर्टर,
रायबरेली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे पुलिस के ऑपरेशन क्लीन के तहत खीरों थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कानून को चुनौती देने वाले वांछित अभियुक्त शोभित को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से पीली धातु (सोने) की चेन का एक टुकड़ा भी बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई एसएसपी यशवीर सिंह और एएसपी संजीव सिन्हा के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार खीरों थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रघुराज रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए रघुराज रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त शोभित को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से पीली धातु की चेन का एक टुकड़ा बरामद हुआ।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाने पर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment