• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, ग़मगीन माहौल में हुई अन्तेष्टि

ByTen News One Desk

Jan 3, 2026
87 Views

भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, ग़मगीन माहौल में हुई अन्तेष्टि


टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट -राकेश कुमार/रामवीर, फरीदपुर/बरेली।

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली की फरीदपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी का शुक्रवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, समर्थक, क्षेत्रवासी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरीदपुर पहुंचकर दिवंगत विधायक के आवास पर शोकाकुल परिजनों से भेंट की।

उन्होंने परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी सरल, सौम्य स्वभाव के जननेता थे, जिन्होंने सदैव क्षेत्र की सेवा को प्राथमिकता दी।

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। विधायक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। क्षेत्रवासियों ने एक कर्मठ और जनसेवक नेता को खोने का दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!